टेलीकॉम सेक्टर के यूनिफिकेशन से टावर कंपनियों को उठाना पड़ रहा नुकसान : रिपोर्ट

मुंबई : दूरसंचार कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए एकीकरण की जो पहल की जा रही है, उससे टावर कंपनियां प्रभावित हो रही हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे टावर कंपनियों को किराये का नुकसान हो रहा है. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की शोध इकाई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट […]
मुंबई : दूरसंचार कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए एकीकरण की जो पहल की जा रही है, उससे टावर कंपनियां प्रभावित हो रही हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे टावर कंपनियों को किराये का नुकसान हो रहा है. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की शोध इकाई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार टावर कंपनियों की संख्या अब घटकर मात्र पांच रह गयी है, जो 2012 में 15 थी.
इसे भी देखें : अब आइटी सचिव देंगे टावर लगाने की अनुमति
रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार क्षेत्र अब सीमित कंपनियों के ढांचे की ओर अग्रसर है और शीर्ष तीन कंपनियों के पास 90 फीसदी की हिस्सेदारी है. यह टावर कंपनियों के लिए चुनौती है. इसमें कहा गया है कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के विलय से ग्राहकों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी इकाई अस्तित्व में आयी है. इससे टावर उद्योग को 57,000 टावरों के किराये का नुकसान हुआ है. संयुक्त इकाई ने अपने नेटवर्क का एकीकरण किया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर तक 21,000 और टावरों के किराये का नुकसान होगा. इसमें कहा गया है कि बाहर निकलने के जुर्माने से राजस्व नुकसान की आंशिक भरपाई ही हो पायेगी. किराये का नुकसान चालू वित्त वर्ष 2019-20 में और फैलेगा. रिपोर्ट कहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और रिलायंस जियो टावरों की संख्या बढ़ा रही हैं, लेकिन ये उनके खुद के इस्तेमाल के लिए हैं. इससे उद्योग के राजस्व का आधार नहीं बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




