शेयर बाजार में जोरदार गिरावट से निवेशकों को लगा 1.24 लाख करोड़ रुपये का झटका

नयी दिल्ली : अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता बेपटरी होने की आशंका के बीच सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 363 अंक टूट गया. इससे निवेशकों की पूंजी 1.24 लाख करोड़ रुपये घट गयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 362.92 अंक या 0.93 फीसदी के नुकसान से 38,600.34 अंक पर बंद हुआ. इसे भी देखें : […]
नयी दिल्ली : अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता बेपटरी होने की आशंका के बीच सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 363 अंक टूट गया. इससे निवेशकों की पूंजी 1.24 लाख करोड़ रुपये घट गयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 362.92 अंक या 0.93 फीसदी के नुकसान से 38,600.34 अंक पर बंद हुआ.
इसे भी देखें : US-China ट्रेड डॉयलॉग का पटरी से उतरने के कारण 363 अंक लुढ़का सेंसेक्स
बाजार में चले बिकवाली के व्यापक दौर के बीच बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1,24,380.06 करोड़ रुपये घटकर 1,50,37,633.14 करोड़ रुपये पर आ गया. सैमको सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख उमेश मेहता ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद और गहराने के बीच वैश्विक स्तर पर बाजारों में गिरावट आयी. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में नुकसान रहा. बीएसई में 1,634 शेयर टूटे, जबकि 831 में लाभ रहा. 200 शेयरों के मूल्य में बदलाव नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




