महंगे खाद्य पदार्थ और ईंधन के कारण मार्च महीने में 0.25 फीसदी बढ़ी थोक महंगाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 4:52 PM
नयी दिल्ली : खाद्य एवं ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़ गयी और मार्च में 3.18 फीसदी पर पहुंच गयी. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. फरवरी महीने में थोक मुद्रास्फीति 2.93 फीसदी तथा पिछले साल मार्च महीने में 2.74 फीसदी रही […]
नयी दिल्ली : खाद्य एवं ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़ गयी और मार्च में 3.18 फीसदी पर पहुंच गयी. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. फरवरी महीने में थोक मुद्रास्फीति 2.93 फीसदी तथा पिछले साल मार्च महीने में 2.74 फीसदी रही थी.
इसे भी देखें : खाने-पीने की चीजों के दामों ने लोगों के जेबों की निकाल दी हवा, मार्च में 0.29 फीसदी बढ़ी खुदरा महंगाई
मार्च, 2019 के दौरान खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिली. सब्जियों में मुद्रास्फीति फरवरी के 6.82 फीसदी से बढ़कर मार्च में 28.13 फीसदी पर पहुंच गयी. हालांकि, आलू के भाव में तेजी फरवरी के 23.40 फीसदी से गिरकर मार्च में 1.30 फीसदी पर आ गयी. मार्च महीने के दौरान खाद्य पदार्थों में मुद्रास्फीति 5.68 फीसदी रही.
ईंधन एवं बिजली के क्षेत्र में भी मुद्रास्फीति फरवरी के 2.23 फीसदी से बढ़कर मार्च में 5.41 फीसदी पर पहुंच गयी. एक सप्ताह पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति भी फरवरी के 2.57 फीसदी से बढ़कर 2.86 फीसदी पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










