Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल ने पीएनबी पास अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी रखी गिरवी

Updated at : 11 Apr 2019 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल ने पीएनबी पास अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी रखी गिरवी

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने संकट में फंसी एयरलाइन में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास गिरवी रखी है. यह हिस्सेदारी कर्ज के लिए सुरक्षा गारंटी है. ऋण समाधान योजना के तहत नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक मंडल से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने संकट में फंसी एयरलाइन में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास गिरवी रखी है. यह हिस्सेदारी कर्ज के लिए सुरक्षा गारंटी है. ऋण समाधान योजना के तहत नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक मंडल से हट गये थे.

इसे भी देखें : जेट एयरवेज में हिस्सेदारी लेने के लिये बोली लगा सकते हैं नरेश गोयल

जेट एयरवेज ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक के पास 2.95 करोड़ शेयर यानी 26.01 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है. जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा लिये गये नये/ मौजूदा कर्ज के लिए सुरक्षा के तौर यह हिस्सेदारी चार अप्रैल को गिरवी रखी गयी है.

जानकारी के मुताबिक, इसी दिन गोयल के 5.79 करोड़ से अधिक शेयरों को जारी किया गया है. ये शेयर एयरलाइन द्वारा कर्ज के लिए सुरक्षा के तौर पर नहीं बिकने वाली श्रेणी में रखे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola