Instagram ने भी ई-कॉमर्स की तरफ बढ़ाये कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 5:59 PM
सैन फ्रांसिस्को: तस्वीरें साझा करने वाले लोकप्रिय मंच इंस्टाग्राम ने ई-कॉमर्स की दिशा में कदम बढ़ाये हैं. कंपनी ने अपने उपयोक्ताओं को इंस्टाग्राम पर ही चुनिंदा ब्रांड के उत्पादों को खरीदने की सुविधा देने की शुरुआत की है. कंपनी ने सीमित स्तर पर अमेरिका में मंगलवार को प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की. इसके तहत […]
सैन फ्रांसिस्को: तस्वीरें साझा करने वाले लोकप्रिय मंच इंस्टाग्राम ने ई-कॉमर्स की दिशा में कदम बढ़ाये हैं. कंपनी ने अपने उपयोक्ताओं को इंस्टाग्राम पर ही चुनिंदा ब्रांड के उत्पादों को खरीदने की सुविधा देने की शुरुआत की है.
कंपनी ने सीमित स्तर पर अमेरिका में मंगलवार को प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की. इसके तहत इंस्टाग्राम एेप के बीटा संस्करण में उत्पाद खरीदने की सुविधा दी गयी है.
इंस्टाग्राम फेसबुक की ही एक कंपनी है. उसने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, हम इंस्टाग्राम पर उत्पाद खरीदने की सुविधा दे रहे हैं. यदि आपको कोई उत्पाद पसंद आता है तो अब आप इंस्टाग्राम एेप से बाहर गये बिना ही उसे खरीद सकते हैं.
कंपनी ने कहा कि चेकआउट बटन दबाते ही उपभोक्ता को संबंधित उत्पाद के आकार एवं रंग संबंधी विकल्प चुनने को मिलेगा इसके बाद वे एेप से बाहर निकले बिना ही भुगतान कर सकेंगे. इससे पहले उपभोक्ताओं को इंस्टाग्राम पर कोई उत्पाद पसंद आने पर उसे खरीदने के लिए संबंधित ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाना होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










