SBI ग्राहक ध्यान दें! 9 महीने में हुई 7,951 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जानें

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले हुए हैं. बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ये सभी खाते बहुत […]
नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले हुए हैं.
बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ये सभी खाते बहुत पहले ही एनपीए बन गए थे और अधिकतर पोर्टफोलियो के लिए पहले से ही 100 प्रतिशत का प्रावधान दिया गया है.
इसके अलावा, हम प्रावधान में अंतर को पूरा करने के लिए हर तिमाही में नये धोखाधड़ी के मामलों में अतिरिक्त प्रावधान करते हैं. इस संबंध में, सभी धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं.
ऋण वसूली न्यायाधिकरण और अन्य तंत्र के माध्यम से वसूली के लिए भी समाधान प्रक्रिया चल रही है. बैंक ने बताया कि पहली तिमाही में कुल 723.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 669 मामले सामने आये.
दूसरी तिमाही में 4832.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित 660 प्रकरण प्रकाश में आये. तीसरी तिमाही में 2395.81 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 556 मामले सामने आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




