ePaper

पिरामल एंटरप्राइजेज का दावा : सुप्रीम कोर्ट ने दर्द निवारक दवा सेरिडॉन को प्रतिबंधित सूची से किया बाहर

Updated at : 21 Feb 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
पिरामल एंटरप्राइजेज का दावा : सुप्रीम कोर्ट ने दर्द निवारक दवा सेरिडॉन को प्रतिबंधित सूची से किया बाहर

नयी दिल्ली : दवा बनाने वाली कंपनी पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दर्द निवारक टैबलेट सेरिडॉन को प्रतिबंधित दवाओं (एफडीसी) की सूची से बाहर निकाल दिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शीर्ष अदालत ने सेरिडॉन के पक्ष में फैसला सुनाया है. कंपनी ने कहा कि सुप्रीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दवा बनाने वाली कंपनी पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दर्द निवारक टैबलेट सेरिडॉन को प्रतिबंधित दवाओं (एफडीसी) की सूची से बाहर निकाल दिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शीर्ष अदालत ने सेरिडॉन के पक्ष में फैसला सुनाया है. कंपनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर, 2018 में पिरामल के सेरिडॉन पर प्रतिबंध पर रोक लगा दी थी, जिससे उसे इस एफडीसी के विनिर्माण, वितरण और बिक्री को जारी रखने की स्वीकृति मिली.

इसे भी देखें : सुप्रीम कोर्ट ने सेरिडॉन, प्रीटोन और डार्ट की बिक्री की दी अनुमति, सरकार से किया जवाब तलब

कंपनी की कार्यकारी निदेशक नंदिनी पिरामल ने अदालत के आदेश पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हैं. यह भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरतों के लिए प्रभावी तथा सुरक्षित चिकित्सा समाधान मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता को साबित करता है. हमें भरोसा है कि कानून हमारे पक्ष में रहेगा. सरकार ने पिछले साल सितंबर में सेरिडॉन समेत 328 एफडीसी को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola