एलपीजी सिलिंडर के दाम हर माह पांच रुपये की होगी वृद्धि!

नयी दिल्ली : डीजल के बाद सरकार रसोई गैस व केरोसिन के दाम भी हर माह बढ़ाना चाहती है, ताकि इनके मद की 80000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को समाप्त किया जा सके. सरकार एलपीजी सिलिंडर के दाम हर माह पांच रुपये व केरोसिन के दाम 0.50-1.0 रुपये महीना बढ़ाना चाहती है. सूत्रों ने बताया […]
नयी दिल्ली : डीजल के बाद सरकार रसोई गैस व केरोसिन के दाम भी हर माह बढ़ाना चाहती है, ताकि इनके मद की 80000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को समाप्त किया जा सके. सरकार एलपीजी सिलिंडर के दाम हर माह पांच रुपये व केरोसिन के दाम 0.50-1.0 रुपये महीना बढ़ाना चाहती है. सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीजल मॉडल पर ही एलपीजी व केरोसिन के दाम में मासिक बढोतरी का प्रस्ताव किया है.
एलपीजी पर सब्सिडी इस समय 432.71 रुपये प्रति सिलिंडर (14.2 किलो) है. पांच रुपये मासिक वृद्धि के हिसाब से इस सब्सिडी को समाप्त करने में सात साल लगेंगे. केरोसिन पर सब्सिडी इस समय 32.87 रुपये प्रति लीटर है. हर माह दाम बढ़ाने से डीजल पर सब्सिडी घट कर सिर्फ 1.62 रुपये प्रति लीटर रह गयी है.
अब ऐसे उपाय करने का समय आ गया है जिससे देश तीव्र आर्थिक वृद्धि के मार्ग पर ले जाया जा सके. निवेशकों का भरोसा बहाल किया जा सके. वित्त मंत्रालय के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है.
अरुण जेटली, वित्तमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




