''आप'' ने रिलायंस पर गैस ब्‍लॉक में अनियमितता का आरोप लगाया

Updated at : 23 Jun 2014 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
''आप'' ने रिलायंस पर गैस ब्‍लॉक में अनियमितता का आरोप लगाया

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने रिलायंस इंडस्टरीज (आरआइएल) पर के जी गैस ब्‍लॉक के भंडारों के सिलसिले में अनियमितताओं पर आरोप लगाया जबकि कंपनी ने उसका खंडन किया है. कैग की मसविदा रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप ने आरोप लगाया कि आरआइएल ने केजी ब्‍लॉक के भंडारों के बारे में अत्यधिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने रिलायंस इंडस्टरीज (आरआइएल) पर के जी गैस ब्‍लॉक के भंडारों के सिलसिले में अनियमितताओं पर आरोप लगाया जबकि कंपनी ने उसका खंडन किया है.

कैग की मसविदा रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप ने आरोप लगाया कि आरआइएल ने केजी ब्‍लॉक के भंडारों के बारे में अत्यधिक अनुमान लगाया और पूंजीगत व्यय बढ़ा दिया और लेखापरीक्षण एजेंसी से सहयोग नहीं किया. पार्टी नेता और वरिष्ठ वकील शांतिभूषण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, कैग रिपोर्ट में अनियमितताएं बतायी गयी हैं. यह रिपोर्ट अगले महीने संसद के बजट सत्र में पेश की जा सकती है.

भूषण ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि वर्तमान सरकार गैस के दाम बढ़ाने पर जोर दे रही है क्योंकि रिलायंस ने ऐसी मांग की है. इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता. आरआइएल ने कहा, आप राजनीतिक विलुप्तता का सामना कर रही है. अतएव मसविदा को लेना और बिना दिमाग लगाए या उत्पादन साझेदारी के संदर्भ को देखे बिना उसे प्रसारित करना कोई अचरज नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola