हीरो मोटोकॉर्प ने की टू व्हीलर्स पर 28 फीसदी की बजाय 18 फीसदी जीएसटी दर तय करने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2019 4:19 PM
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और स्कूटर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की है. फिलहाल, बाइक और स्कूटर पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. कंपनी ने कहा कि कर में कटौती से […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और स्कूटर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की है. फिलहाल, बाइक और स्कूटर पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. कंपनी ने कहा कि कर में कटौती से देश भर में दोपहिया वाहनों के ग्राहकों को राहत मिलेगी. हीरो मोटो कॉर्प ने पिछले साल 80 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है.
इसे भी पढ़ें : SIAM ने जीएसटी में यात्री वाहनों के दो कर दरों की मांग की
कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने बयान में कहा कि दोपहिया वाहन जनता के लिए बुनियादी साधन हैं. इसे देखते हुए दोपहिया वाहनों को ‘विलासिता पूर्ण वस्तुओं’ पर 28 फीसदी जीएसटी की श्रेणी से निकालकर ‘आमतौर पर उपयोग वाली वस्तुओं’ पर 18 फीसदी जीएसटी की श्रेणी में लाये जाने की तुरंत जरूरत है.
उन्होंने कहा कि कर में कटौती करने से न सिर्फ लाखों दोपहिया वाहन ग्राहकों की मदद मिलेगी, बल्कि इस क्षेत्र पर निर्भर रहने वाली पूरी शृंखला को इससे फायदा मिलेगा. मुंजाल ने कहा कि समावेशी आर्थिक वृद्धि के निर्माण और उसे बनाये रखने के लिए वाहन क्षेत्र में वृद्धि सुनिश्चित करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों की लागत बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










