ePaper

भारत, ईरान को कच्चे तेल का भुगतान अब रुपये में करेगा, दोनों देशों के बीच हुआ करार

Updated at : 06 Dec 2018 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
भारत, ईरान को कच्चे तेल का भुगतान अब रुपये में करेगा, दोनों देशों के बीच हुआ करार

नयी दिल्ली : भारत ने ईरान को कच्चे तेल का भुगतान रुपये में करने का करार किया है. मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने भारत और सात अन्य देशों को प्रतिबंध के बावजूद ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है. ईरान पर यह प्रतिबंध 5 नवंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने ईरान को कच्चे तेल का भुगतान रुपये में करने का करार किया है. मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने भारत और सात अन्य देशों को प्रतिबंध के बावजूद ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है. ईरान पर यह प्रतिबंध 5 नवंबर से लागू हुआ है. इसी के बाद रुपये में भुगतान के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया गया था.

सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां, नेशनल ईरानियन आॅयल कंपनी (एनआईओसी) के यूको बैंक खाते में रुपये में भुगतान करेंगी. सूत्रों ने कहा कि इसमें से आधी राशि ईरान को भारत द्वारा किये गये वस्तुओं के निर्यात के भुगतान के निपटान को रखी जायेगी. अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत भारत द्वारा ईरान को खाद्यान्न, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का निर्यात किया जा सकता है. भारत को अमेरिका से यह छूट आयात घटाने तथा एस्क्रो भुगतान के बाद मिली है. इस 180 दिन की छूट के दौरान भारत प्रतिदिन ईरान से अधिकतम तीन लाख बैरल कच्चे तेल का आयात कर सकेगा. इस साल भारत का ईरान से कच्चे तेल का औसत आयात 5,60,000 बैरल प्रतिदिन रहा है.

सूत्रों ने कहा कि भारत, ईरान के तेल का चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. अब ईरान से भारत मासिक आधार पर 12.5 लाख टन या डेढ़ करोड़ टन सालाना या तीन लाख बैरल प्रतिदिन की कच्चे तेल की ही खरीद कर सकता है. वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने ईरान से 2.26 करोड़ टन या 4,52,000 बैरल प्रतिदिन की तेल की खरीद की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola