शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका फिर से गहराने के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली दिखी. इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा गिर गया. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार […]
मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका फिर से गहराने के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली दिखी. इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा गिर गया. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध थमने की खबरों के बीच अगले 90 दिन में बातचीत शुरू होने पर छायी अनिश्चितता से निवेशकों में सतर्कता रही
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 209.22 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 35,925.09 अंक पर आ गया. सेंसेक्स मंगलवार को 106.69 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 36,134.31 अंक पर बंद हुआ था . वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 75.90 अंक यानी 0.70 प्रतिशत फिसलकर 10,793.60 अंक पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




