निसान के बाद अब मित्शुबिशी ने भी कार्लोस घोसन को दिखाया बाहर का रास्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 4:37 PM
टोक्यो : मित्शुबिशी मोटर्स के कार्यकारियों ने कार्लोस घोसन की अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद उसे चेयरमैन पद से हटा दिया. इससे पहले घोसन को निसान के चेयरमैन पद से भी हटाया जा चुका है. घोसन को कई सालों तक अपना वेतन 4.4 करोड़ डॉलर कम बताने को लेकर जापान में गिरफ्तार किया गया है. […]
टोक्यो : मित्शुबिशी मोटर्स के कार्यकारियों ने कार्लोस घोसन की अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद उसे चेयरमैन पद से हटा दिया. इससे पहले घोसन को निसान के चेयरमैन पद से भी हटाया जा चुका है. घोसन को कई सालों तक अपना वेतन 4.4 करोड़ डॉलर कम बताने को लेकर जापान में गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें : निसान के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन की अघोषित आमदनी 7.1 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की संभावना
मित्शुबिशी ने घंटे भर चली बैठक के बाद यहां जारी बयान में कहा कि आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि उन्हें (घोसन को) चेयरमैन पद से हटाया जाये. ब्राजील में पैदा हुए फ्रांसीसी घोसन (64) को 2016 के ईंधन खपत संबंधित घोटाले के बाद मित्शुबिशी को वापस पटरी पर लाने का श्रेय दिया जाता है. उन्हें निसान-रेनॉ गठजोड़ का भी श्रेय मिलता है. हालांकि, घोसन के अचानक पतन के बाद निसान-रेनॉ गठजोड़ पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










