देशभर में एटीएम बंदी पर पंजाब नेशनल बैंक ने कही है यह बात, जानें आप भी...

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मार्च 2019 तक एटीएम की संख्या को कम करने की कोई बड़ी योजना नहीं है. बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एटीएम इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था कंफडेरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के बयान के बाद पीएनबी की ओर से यह टिप्पणी आयी है. संस्था ने […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मार्च 2019 तक एटीएम की संख्या को कम करने की कोई बड़ी योजना नहीं है. बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
एटीएम इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था कंफडेरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के बयान के बाद पीएनबी की ओर से यह टिप्पणी आयी है. संस्था ने कहा था कि नियामकीय परिदृश्य में आये बदलाव के चलते एटीएम परिचालन बाधित हो सकता है और मार्च 2019 तक कुल 2.38 लाख एटीएम में से आधे एटीएम बंद होने का खतरा है.
पीएनबी के देशभर में 9,428 एटीएम है और वह देश के बड़े एटीएम सेवा प्रदाताओं में से एक है. बैंक ने बयान में कहा, पीएनबी यह स्पष्ट करना चाहता है कि उसकी 31 मार्च 2019 तक एटीएम की संख्या में कमी करने की कोई बड़ी योजना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




