ePaper

लंदन का मकान बचाने के मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका

Updated at : 22 Nov 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
लंदन का मकान बचाने के मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका

लंदन : भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को जोरदार झटका लगा है. जानकारी के अनुसार लंदन के पॉश इलाके में स्थित घर को बचाने में मामले में बुधवार को उन्हें झटका कोर्ट ने दिया. स्विस बैंक यूबीएस द्वारा अपने कर्ज की वसूली के लिए जब्ती के खिलाफ उनकी कानूनी टीम द्वारा दी गयी […]

विज्ञापन

लंदन : भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को जोरदार झटका लगा है. जानकारी के अनुसार लंदन के पॉश इलाके में स्थित घर को बचाने में मामले में बुधवार को उन्हें झटका कोर्ट ने दिया. स्विस बैंक यूबीएस द्वारा अपने कर्ज की वसूली के लिए जब्ती के खिलाफ उनकी कानूनी टीम द्वारा दी गयी दलीलों को यूके हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया.

बैंक ने गिरवी रखकर लिए गए 20.4 मिलियन पाउंड के कर्ज की अदायगी नहीं करने पर सेन्ट्रल लंदन के कॉर्नवॉल टेरेस स्थित संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी. इस संपत्ति को यूके हाई कोर्ट में डॉ विजय माल्या, उनके परिवार और यूनाइटेड ब्रूवरीज ग्रुप कॉर्पोरेट गेस्ट के लिए उच्च वर्ग का मकान बताया गया था. हालांकि इस मामले में सुनवाई अगले वर्ष मई में तय है.

हाई कोर्ट ने बुधवार को यूबीएस की अर्जी के पक्ष में फैसला दिया. वहीं यूबीएस ने अपने बयान में कहा, ‘‘यूबीएस निर्णय से खुश है. यह देखते हुए कि कार्रवाई चल रही है ऐसे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.” हाईकोर्ट ने माल्या को आदेश देते हुए कहा है कि वो स्विस बैंक यूबीएस को 80 हजार पाउंड की राशि को तुरंत अदा करें. ऐसा नहीं करने पर माल्या को अपने लंदन स्थित घर से बेदखल होना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola