M S धौनी अब करायेंगे शादी, बने भारत मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बैसडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 10:29 PM
चेन्नई : ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है. सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धौनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी. यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा. […]
चेन्नई : ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है.
सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धौनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी. यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा.
इस बारे में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमण ने कहा, हमें धौनी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है. हमें इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि धौनी देश के लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










