ePaper

दीवाली के पहले सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार

Updated at : 06 Nov 2018 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
दीवाली के पहले सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार

मुंबई : बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक […]

विज्ञापन

मुंबई : बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक पर पहुंच गया. सोमवार को सेंसेक्स करीब 61 अंक गिरकर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 54.90 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 10,578.90 अंक पर पहुंच गया.

ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले वॉल स्ट्रीट में तेजी से अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा. तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 622 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे. बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार (सात नवंबर) को विशेष कारोबार सत्र के लिये खुलेगा.

मुहूर्त कारोबार का समय शाम 5 बजे से साढ़े छह बजे का है. अन्य एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.02 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 0.42 प्रतिशत चढ़ा. हालांकि, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.05 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग 0.22 प्रतिशत गिरा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे सुधरा

निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 21 पैसे सुधर कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये सोमवार को 67 पैसे फिसलकर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 118.44 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 35,069.36 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola