ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त का रुख, रुपया 11 पैसे मजबूत

Updated at : 01 Nov 2018 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त का रुख, रुपया 11 पैसे मजबूत

मुंबई : शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स में करीब 150 अंक की तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 149.36 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 34,591.41 अंक पर चल रहा है. बुधवार को इसमें 550.92 अंक की बढ़त दर्ज […]

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स में करीब 150 अंक की तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 149.36 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 34,591.41 अंक पर चल रहा है. बुधवार को इसमें 550.92 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 55 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,441.60 अंक पर चल रहा है.

ब्रोकरों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली से शेयर बाजार को समर्थन मिला. इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक संकेत के बीच कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही परिणामों ने भी बाजार में धारणा मजबूत की है.

शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 73.84 पर चल रहा है. इसकी अहम वजह निर्यातकों की ओर से डॉलर की भारी बिकवाली होना है. शुरुआत में रुपया 73.88 पर खुला, लेकिन जल्द ही इसमें सुधार देखा गया. पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 73.84 पर चल रहा है.

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला है. बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरकर 73.95 पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola