Ranchi Patna के बाद देश के 30 और शहरों में अपना दस्तक देगी Foodpanda, जानिये....

नयी दिल्ली : खाद्य सामग्री की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने देश के 30 और शहरों में अपना डिलिवरी नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है. फिलहाल, फूडपांडा देश के 50 शहरों में मौजूद है. कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि उसका लक्ष्य नवंबर अंत तक अपना नेटपर्क देश के 100 शहरों तक […]
नयी दिल्ली : खाद्य सामग्री की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने देश के 30 और शहरों में अपना डिलिवरी नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है. फिलहाल, फूडपांडा देश के 50 शहरों में मौजूद है. कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि उसका लक्ष्य नवंबर अंत तक अपना नेटपर्क देश के 100 शहरों तक पहुंचाना है.
इसे भी पढ़ें : 25000 डिलीवरी बॉयज की भर्ती और 400 करोड़ के निवेश से नेटवर्क फैलायेगी FoodPanda
फूडपांडा इंडिया की विज्ञप्ति में प्रणय जीवराजका के हवाले से कहा गया है कि हम देश भर में 50 शहरों में अपने विस्तार से बेहद उत्साहित हैं. अब देश के कई शहरों में फूडपांडा ही एकमात्र खाद्य डिलिवरी प्लेटफॉर्म है. हमारा नेटवर्क सभी मेट्रो शहरों और पहले तथा दूसरी श्रेणी के शहरों में पहुंच गया है. कंपनी नेटवर्क जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, देहरादून, इलाहाबाद, वाराणसी, सूरत, वडोदरा, औरंगाबाद, भोपाल समेत अन्य कई शहरों में मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




