अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक 15.7 फीसदी बढ़कर 4.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा प्रत्यक्ष कर संग्रह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 7:31 PM
नयी दिल्ली : देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक सालाना आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 4.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ताजा आंकड़ों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी. यह चालू […]
नयी दिल्ली : देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक सालाना आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 4.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ताजा आंकड़ों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी. यह चालू वित्त वर्ष के 11.5 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य का 42 फीसदी है. सीबीडीटी के अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह तक 1.09 लाख करोड़ रुपये के दो करोड़ रिफंड जारी किये हैं.
इसे भी पढ़ें : प्रत्यक्ष कर संग्रह अप्रैल-अगस्त में 15 प्रतिशत बढकर 1.89 लाख करोड़ रुपये
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में रिफंड पाने वाले करदाताओं की संख्या 62 फीसदी बढ़ी है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.22 करोड़ रिफंड जारी किये गये थे. रिफंड राशि के मामले में 31.7 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 83,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये गये थे.
अधिकारी ने बताया कि विभाग को 21 अक्टूबर तक 5.8 करोड़ आयकर रिटर्न मिले, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.6 करोड़ का था. यह 61 फीसदी की वृद्धि है. देश में करदाताओं का आधार बढ़ाने के लिए सीबीडीटी ने आयकर विभाग को चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1.25 करोड़ नये आयकरदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया है. पिछले साल 1.06 करोड़ नये आयकरदाता जोड़े गये थे. फिलहाल, देश में करदाताओं की संख्या 6.26 करोड़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










