भारतीय कंपनियों को लैटिन अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर ने दिया निवेश का न्योता

Updated at : 13 Oct 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों को लैटिन अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर ने दिया निवेश का न्योता

नयी दिल्ली : लैटिप अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर ने भारतीय कंपनियों को अपने यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया है. उसने कहा है कि उसके यहां बड़ी आसानी से कामधंधा शुरू किया जा सकता है. उसने भारतीय कंपनियों को निवेश करने पर विभिन्न प्रकार के कर के लाभ और प्रोत्साहन देने की भी पेशकश की है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लैटिप अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर ने भारतीय कंपनियों को अपने यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया है. उसने कहा है कि उसके यहां बड़ी आसानी से कामधंधा शुरू किया जा सकता है. उसने भारतीय कंपनियों को निवेश करने पर विभिन्न प्रकार के कर के लाभ और प्रोत्साहन देने की भी पेशकश की है.

इसे भी पढ़ें : विदेशी मुल्कों ने भारत के बाजारों की नब्ज पहचानी

भारत में अल-सल्वाडोर के राजदूत एरिएल एंद्रादे गेलिंदो ने शनिवार को कहा कि हम अपने यहां ऊर्जा के लिए नवीकरणीय ऊर्जा और विशेष रूप से सौर बिजली को बढ़ावा देना चाहते हैं. भारत दुनिया के उन शीर्ष देशों में है, जिन्हें सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत विशेषज्ञता हासिल है. उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमियों को अभी तक उनके देश के बाजार में अवसरों की जानकारी है. ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं, जहां हम मिलकर काम कर सकते हैं. सिर्फ फार्मा, बीपीओ और वाहन क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में यहां बहुत सारी संभावनाएं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola