शेयर बाजारों में दो दिन की तेज गिरावट से इन्वेस्टर्स को लगा 4 लाख करोड़ रुपये की चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 6:56 PM
नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज गिरावट जारी रही. भारी गिरावट की इस मार से बीते दो दिनों में निवेशकों को करीब 4.14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 509.04 अंक या 1.34 फीसदी लुढ़ककर 37,413.13 अंक पर बंद हुआ. इसमें सोमवार को […]
नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज गिरावट जारी रही. भारी गिरावट की इस मार से बीते दो दिनों में निवेशकों को करीब 4.14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 509.04 अंक या 1.34 फीसदी लुढ़ककर 37,413.13 अंक पर बंद हुआ. इसमें सोमवार को 467.65 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी. लगातार दो दिन की गिरावट के कारण बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,14,121.84 करोड़ रुपये घटकर 1,53,25,666 करोड़ रुपये पर आ गया.
इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार में जारी हाहाकार, सेंसेक्स ने 509 अंक का लगाया गोता
इस बीच, विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 72.73 के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया. टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हीरो मोटो कॉर्प तथा टाटा मोटर्स की अगुवाई में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 नुकसान में रहे. बीएसई में 1,841 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि 874 में तेजी रही. वहीं, 152 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.कुल 153 शेयर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










