फॉर्च्यून की 40 प्रभावशाली कारोबारियों की सूची में भारतीय मूल के चार लोग शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 4:59 PM
न्यूयॉर्क : तीन महिलाओं समेत भारतीय मूल के चार लोगों को फॉर्च्यून की व्यवसाय के क्षेत्र में 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक युवाओं की सूची में शामिल किया गया है. ये वे लोग हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है. इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रॉम (34) और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग […]
न्यूयॉर्क : तीन महिलाओं समेत भारतीय मूल के चार लोगों को फॉर्च्यून की व्यवसाय के क्षेत्र में 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक युवाओं की सूची में शामिल किया गया है. ये वे लोग हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है. इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रॉम (34) और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (34) के बीच पहले पायदान के लिए मुकाबला बराबरी का रहा. फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ सूची में दोनों को पहले स्थान पर रखा गया है.
इसे भी पढ़ें : फॉर्च्यून पत्रिका ने Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी को दिया Birthday Gift
वहीं, अमेरिकी की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की मुख्य वित्त अधिकारी भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा को सूची में चौथे पायदान पर रहीं. इसके बाद विमेयो की सीईओ अंजलि सूद (14 वें), रॉबिनहुड के सह-संस्थापक और सह-सीईओ बाईजू भट्ट (24 वें) और फीमेल फाउंडर्स फंड की संस्थापक सहयोगी अनु दुग्गल (32 वें) को रखा गया है.
फॉर्च्यून मैगजीन ने पहली बार सबसे प्रभावशाली और युवा महानायकों की पूरक सम्मान सूची तैयार की है. ये लोग वित्त और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके व्यवसाय में बदलाव ला रहे हैं. सूची में रिप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष बिड़ला, डिजीटल वॉलेट क्वाइनबेस के मुख्य तकनीकी अधिकारी बालाजी श्रीनिवासन, एमआईटी डिजीटल मुद्रा पहल की निदेशक नेहा नरूला और क्वाइनबेस की वरिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परिचालन) टीना भटनागार भी शामिल हैं.
फॉर्च्यून ने कहा कि 39 वर्षीय सूर्यदेवरा ने उस वक्त इतिहास बनाया जब यह घोषणा की गयी कि वह इस वर्ष के अंत में जनरल मोटर्स की पहली महिला सीएफओ बनेंगी. सूद (34 वर्षीय) 2014 में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट विमेयो से विपणन प्रमुख के तौर पर जुड़े थे और पिछले वर्ष उन्हें सीईओ बनाया गया है. उन पर विमेयो को क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म बनाने की जिम्मेदारी है.
वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी रॉबिनहुड की स्थापना बैजू भट्ट ने 2013 में की थी. पांच साल बाद कंपनी का पूंजीकरण उछलकर 5.6 बिलियन डॉलर हो गया. इस साल उनकी कंपनी ने बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में भी काम शुरू कर दिया है. दुग्गल ने 2014 में महिला नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी कंपनी में निवेश के लिए फीमेल फाउंडर्स फंड की स्थापना की थी. शुरुआत में उन्होंने 50 लाख डॉलर की पूंजी जुटायी थी. इस साल मई तक दूसरे चरण के वित्तपोषण के लिए उन्होंने 2.7 करोड़ डॉलर जुटाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










