Stock Exchange : कोल इंडिया, इन्फोसिस और विप्रो ने सेंसेक्स को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2018 11:24 AM
मुंबई: शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. गुरुवार को जारी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने के बावजूद इन्फोसिस, कोल इंडिया और विप्रो जैसी कंपनियों को हुए लाभ के चलते यह 36,740.07 अंक के नये पायदान पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार, शेयर बाजारों को डॉलर के मुकाबले रुपये […]
मुंबई: शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. गुरुवार को जारी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने के बावजूद इन्फोसिस, कोल इंडिया और विप्रो जैसी कंपनियों को हुए लाभ के चलते यह 36,740.07 अंक के नये पायदान पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार, शेयर बाजारों को डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती और एशियाई बाजारों के स्थिर संकेत का भी लाभ मिला है.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगातार छठे दिन बढ़त लिये रहा. यह 191.66 अंक यानी 0.52% चढ़कर 36,740.07 अंक की ऊंचाई पर पहु्ंच गया. पिछले पांच सत्र के कारोबार में इसमें 973.86 अंक की बढ़त दर्ज की गयी.गुरुवार को यह 36,548.41 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.15 अंक यानी 0.43% बढ़कर 11,071.35 अंक पर खुला है.
इन्फोसिस के शेयर में 1.42% की बढ़त देखीगयी है. कंपनी वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही का परिणाम शुक्रवारको जारी करने जा रही है.गुरुवारको जारी वृहद आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, जून के लिए देश की खुदरा मुद्रास्फीति दर पांच प्रतिशत रही है, जो पिछले पांच महीने का उच्च स्तर है. वहीं, मई के लिए देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 3.2% रहा, जो सात महीने का निम्न स्तर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










