फ्रांस को पछाड़ भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नयी दिल्ली : फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. विश्व बैंक की ओर से 2017 के लिए जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 130 वाले भारत ने फ्रांस को पीछे धकेलकर यह उपलब्धि हासिल की है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, फ्रांस की […]
नयी दिल्ली : फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. विश्व बैंक की ओर से 2017 के लिए जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 130 वाले भारत ने फ्रांस को पीछे धकेलकर यह उपलब्धि हासिल की है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू आय (जीडीपी) की तुलना में भारत की जीडीपी 2.597 ट्रिलियन डॉलर हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक 5,000 अरब डॉलर को छू लेगी : राष्ट्रपति कोविंद
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई तिमाही गिरावट झेलने के बाद जुलाई, 2017 से देश की आर्थिक विकास दर बढ़ी है. हालांकि, प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत फ्रांस से कई गुना पीछे है. भारत 67 मिलियन आबादी वाले फ्रांस से इस मामले में लगभग 20 गुना पीछे है. रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी और पिछले साल 1 जुलाई से लागू हुई जीएसटी व्यवस्था के बाद विनिर्माण और लोगों की क्रय शक्ति (खरीद क्षमता) बढ़ने से मुख्य रूप से यह उछाल आयी है.
विश्व बैंक ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में भारत में जुलाई, 2017 से आर्थिक विकास बढ़ने की बात कही है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष (2018-19) में भारत की जीडीपी 7.4 फीसदी और 2019 में इसके 7.8 फीसदी रहने के अनुमान हैं. शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर काबिज है. इसके बाद चीन, जापान और जर्मनी का नंबर आता है. इस सूची में ब्रिटेन आठवें स्थान पर है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2032 तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




