ePaper

कर्नाटक का नया नाटक : पेट्रोल-डीजल और देसी शराब का दाम बढ़ाकर किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार

Updated at : 05 Jul 2018 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक का नया नाटक : पेट्रोल-डीजल और देसी शराब का दाम बढ़ाकर किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार

बेंगलुरु : किसानों को बड़ी राहत देते कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन सरकार के पहले बजट में 34,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना की घोषणा की, मगर राज्य की जनता को इस कर्जमाफी के बदले पेट्रोल-डीजल और देसी शराब की भारी कीमत भी चुकानी पड़ेगी. विधानसभा […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : किसानों को बड़ी राहत देते कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन सरकार के पहले बजट में 34,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना की घोषणा की, मगर राज्य की जनता को इस कर्जमाफी के बदले पेट्रोल-डीजल और देसी शराब की भारी कीमत भी चुकानी पड़ेगी. विधानसभा में बजट प्रस्ताव पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने ऋण की राशि को दो लाख रुपये तक सीमित किया है, क्योंकि इससे ऊंचे मूल्य के फसल ऋण को माफ करना ‘सही’ नहीं होगा. कुमारस्वामी के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है.

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में नया बजट पेश करने पर कांग्रेस, जद (एस) में मतभेद

उन्होंने कहा कि फसल ऋण माफी योजना से किसानों को 34,000 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. जेडीएस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था. कृषि ऋण माफी योजना की वजह से राज्य सरकार पर पड़ने वाले भारी बोझ के मद्देनजर कुमारस्वामी ने पेट्रोल पर कर की दर में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.12 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का भी प्रस्ताव किया है. उन्होंने देसी शराब सभी 18 स्लैब पर आबकारी शुल्क में चार फीसदी वृद्धि का भी प्रस्ताव किया है.

कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने पूरी तरह अपनी सरकार बनने पर कृषि ऋण को 24 घंटे में माफ करने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि हालांकि, राज्य के लोगों ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है, लेकिन मुझे गठबंधन सरकार बनाने के लिए अच्छा अवसर मिला. साथ ही, गठबंधन में मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला.

उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने 31 दिसंबर, 2017 तक सभी चूक वाले फसल ऋणों को माफ करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों के खातों में ऋण की राशि या 25,000 रुपये, जो भी कम हो, डाले जायेंगे. इससे समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola