TRAI ने बताया- JIO की डाउनलोड, IDEA की अपलोड स्पीड सबसे तेज, जानें अन्य का हाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 11:50 AM
नयी दिल्ली : अप्रैल में रिलायंस जियो सबसे ज्यादा तेज डाउनलोड स्पीड देने वाली 4 जी दूरसंचार कंपनी रही है. वहीं, आइडिया सेल्युलर की अपलोड स्पीड सबसे बेहतर दर्ज की गयी है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के माईस्पीड पोर्टल के अनुसार, अप्रैल में जियो की डाउनलोड स्पीड 19 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) रही. यह […]
नयी दिल्ली : अप्रैल में रिलायंस जियो सबसे ज्यादा तेज डाउनलोड स्पीड देने वाली 4 जी दूरसंचार कंपनी रही है. वहीं, आइडिया सेल्युलर की अपलोड स्पीड सबसे बेहतर दर्ज की गयी है.
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के माईस्पीड पोर्टल के अनुसार, अप्रैल में जियो की डाउनलोड स्पीड 19 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) रही. यह उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल की 9.3 एमबीपीएस स्पीड से लगभग दोगुनी है.
इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया की डाउनलोड स्पीड क्रमश : 6.8 एमबीपीएस और 6.5 एमबीपीएस रही है. वहीं इस अवधि में आइडिया की अपलोड स्पीड सबसे अधिक यानी 6.3 एमबीपीएस रही.
वहीं, वोडाफोन की अपलोड स्पीड 5.2 एमबीपीएस , जियो की 4.8 एमबीपीएस और एयरटेल की 3.8 एमबीपीएस रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










