ePaper

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का नुकसान, मई महीने में 0.6 फीसदी घटी ईंधन की मांग

Updated at : 11 Jun 2018 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का नुकसान, मई महीने में 0.6 फीसदी घटी ईंधन की मांग

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का नुकसान पेट्रोलियम कंपनियों को उठाना पड़ रहा है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मई के महीने में पूरे देश में ईंधन की मांग में अप्रैल महीने के मुकाबले करीब 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, रिपोर्ट में यह कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का नुकसान पेट्रोलियम कंपनियों को उठाना पड़ रहा है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मई के महीने में पूरे देश में ईंधन की मांग में अप्रैल महीने के मुकाबले करीब 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, रिपोर्ट में यह कहा गया है कि मई महीने के दौरान ईंधन की मांग 3.8 फीसदी बढ़ी है, लेकिन यह वृद्धि इससे पिछले महीने अप्रैल में 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी से 0.6 फीसदी कम है. ईंधन के दाम में लगातार वृद्धि से वाहन के लिए ईंधन खपत कम हुई है.

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल, डीजल के दाम में चार रुपये की वृद्धि जल्द, बढ़ोतरी के पीछे दिये ये तर्क

पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़े के अनुसार, मई में ईंधन खपत 1.87 करोड़ टन रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1.81 करोड़ टन थी. मई महीने में पेट्रोल की बिक्री महज 2 फीसदी बढ़कर 24.5 लाख टन रही, जबकि डीजल खपत 75.4 लाख टन रही. खपत में कम वृद्धि का प्रमुख कारण खुदरा बिक्री मूल्य में वृद्धि है.

कर्नाटक चुनाव के बाद करीब 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत जहां 3.8 रुपये लीटर बढ़ी. हालांकि, महीने के आखिर से कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है. दिल्ली में 29 मई को पेट्रोल की कीमत सर्वोच्च स्तर 78.43 रुपये लीटर तथा डीजल 69.31 रुपये लीटर पर पहुंच गयी थी. पेट्रोल की कीमत सोमवार को 76.58 रुपये लीटर तथा डीजल 67.95 रुपये है.

जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में पेट्रोल की बिक्री 9.2 फीसदी बढ़ी थी, जबकि डीजल के मामले में 2.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी थी. मई के महीने में विमान ईंधन की बिक्री 11.16 फीसदी बढ़कर 697,000 टन रही. वहीं, रसोई गैस की खपत मई के महीने में 14.4 फीसदी बढ़कर 20.4 लाख टन रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola