पेट्रोल की कीमतों से परेशान आदमी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किये नौ पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 9:28 PM
करीमनगर (तेलंगाना) : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान तेलंगना के एक व्यक्ति ने कटाक्ष करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएमआरएफ) में नौ पैसे दान किये. निकटवर्ती सिर्सिल्ला जिले के चंद्रम्पेट गांव के निवासी चंदू गौड़ (38) ने शिकायत दिवस मुलाकात में अधिकारियों को पीएमआरएफ के लिए नौ पैसे का चेक देकर चौंका […]
करीमनगर (तेलंगाना) : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान तेलंगना के एक व्यक्ति ने कटाक्ष करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएमआरएफ) में नौ पैसे दान किये. निकटवर्ती सिर्सिल्ला जिले के चंद्रम्पेट गांव के निवासी चंदू गौड़ (38) ने शिकायत दिवस मुलाकात में अधिकारियों को पीएमआरएफ के लिए नौ पैसे का चेक देकर चौंका दिया. उन्होंने कहा कि यह हाल ही में राज्य में पेट्रोल की कम हुई राशि है.
इसे भी पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल पर राहत या मजाक ? कांग्रेस हुई हमलावर, कहा – पूरे 1 पैसे की कमी! वाह!
अधिकारियों ने गौड़ के हवाले से कहा कि 16 दिन तक लगातार कीमत बढ़ने के बाद तेल की कीमत नौ पैसे कम की गयी. इसलिए मैंने यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत 83 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 82.91 रुपये प्रति लीटर की गयी थी. पेट्रोल की कीमत 16 दिन तक लगातार बढ़ने के बाद पहली बार 30 मई को एक पैसे कम की गयी थी, जिसको लेकर कई व्यंग्यपूर्ण टिप्पणियां भी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










