Airtel ने लॉन्च किया Airtel Home, अब कई सर्विसेज के लिए भरना होगा एक ही बिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 4:38 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी विभिन्न सेवाओं के लिए अब एक ही बिल की सुविधा पेश की है. इसके लिए कंपनी ने एकीकृत इंटरफेस ‘एयरटेल होम’ पेश किया है, जो घरेलू ब्रॉडबैंड, फिक्स्ड लाइन, पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी इत्यादि के बिल भुगतान का एकीकरण ग्राहक को एक ही बिल देने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी विभिन्न सेवाओं के लिए अब एक ही बिल की सुविधा पेश की है. इसके लिए कंपनी ने एकीकृत इंटरफेस ‘एयरटेल होम’ पेश किया है, जो घरेलू ब्रॉडबैंड, फिक्स्ड लाइन, पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी इत्यादि के बिल भुगतान का एकीकरण ग्राहक को एक ही बिल देने की सुविधा देता है.

इसे भी पढ़ें : 65 रुपये में Airtel दे रहा 28 दिनों का डाटा, Vodafone JIO के टक्कर में Airtel लाया सस्ता प्लान

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एयरटेल होम से देश में किसी भी जगह से अन्य एयरटेल कनेक्शन को जोड़ सकते हैं. साथ ही, ग्राहक को एक बिल के भुगतान पर 10 फीसदी तक की छूट भी मिलती है. फिलहाल, यह सुविधा हैदराबाद में एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए शुरुआती तौर पर उपलब्ध है. कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे पूरे देश में शुरु कर सकती है.

इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहक को अपने स्मार्टफोन पर ‘माई एयरटेल’ एप डाउनलोड कर उसमें एयरटेल होम बैनर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उसमें प्राथमिक खाते के तौर पर घरेलू ब्रॉडबैंड कनेक्शन को जोड़ना होगा. उसके बाद ग्राहक अन्य खाते इसमें जोड़ सकता है.

कंपनी की इस परियोजना ‘होम्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जार्ज मैथेन ने कहा कि एयरटेल होम कंपनी की ओर से उद्योग में पहली बार किया गया इस तरह का प्रयास है और इसे ग्राहकों के सफर को वास्तविक अर्थों में सरल बनाने के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola