पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट, जनता को मिली मामूली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2018 8:38 AM
नयी दिल्ली : तेल की कीमतों में लगातार बढ़त के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. शनिवार को चारों महानगरों में पेट्रोल 9 पैसे जबकि डीजल भी 9 पैसे सस्ता हुआ. पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गयी. कीमत में गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल की […]
नयी दिल्ली : तेल की कीमतों में लगातार बढ़त के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. शनिवार को चारों महानगरों में पेट्रोल 9 पैसे जबकि डीजल भी 9 पैसे सस्ता हुआ. पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गयी.
कीमत में गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 78.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी है. गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबस से ज्यादा हैं, यहां पेट्रोल 86.01 और डीजल 73.58 रुपये प्रति लीटर है.
यहां चर्चा कर दें कि इससे पूर्व 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 रुपये और डीजल पर 3.62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. कर्नाटक चुनाव के बाद कीमतों का बढना शुरू हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










