लगातार तीसरे दिन नाममात्र का सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 1:37 PM
नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही. हालांकि यह कटौती नाममात्र है. तेल कंपनियों ने जहां पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की कटौती की वहीं डीजल के भाव में 5 पैसे की कमी की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दाम में कमी […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही. हालांकि यह कटौती नाममात्र है. तेल कंपनियों ने जहां पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की कटौती की वहीं डीजल के भाव में 5 पैसे की कमी की गयी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दाम में कमी तथा अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण यह कटौती हो रही है. सार्वजनिक क्षेत्र की तंल कंपनियों द्वारा कीमत को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अगब 78.29 रुपये लीटर होगी जो पहले 78.35 रुपये थी.
डीजल का भाव 69.20 रुपये प्रति लीटर होगा जो पहले 69.25 रुपये था. स्थानीय बिक्री कर या वैट के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. यह लगातार तीसरा दिन है जब ईंधन के दाम घटे हैं। इससे पहले लगातार 16 दिनों तक इसमें तेजी आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










