ePaper

थोड़ी राहत! पेट्रोल सात पैसे, डीजल पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता

Updated at : 31 May 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
थोड़ी राहत! पेट्रोल सात पैसे, डीजल पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता

नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक पैसे की कटौती के एक दिन बाद पेट्रोल की कीमत में सात पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद यह कटौती हुई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक पैसे की कटौती के एक दिन बाद पेट्रोल की कीमत में सात पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद यह कटौती हुई है.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली मे अब पेट्रोल की कीमत 78.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर होगी. ईंधन की कीमतों में बुधवार को हुई एक पैसे की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गयी थी.

ईंधन की कीमतों में यह कटौती सीधे 16 दिन बाद हुई है , क्योंकि 14 मई से इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही थीं. उससे पहले कर्नाटक चुनाव के चलते 19 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं थी. पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 3.8 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. ईंधन की कीमत राज्यों के स्थानीय करों के हिसाब से बदलती हैं. सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में कीमतें सबसे कम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola