फिर से पढ़ें! 17वें दिन घटे दाम, लेकिन बस एक पैसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 9:12 AM
नयी दिल्ली : लगातार 16 दिन तक दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक पैसा प्रति लीटर की कटौती की गयी. सरकारी तेल कंपनियों ने पहले घोषित की गयी 60 पैसे तक की कटौती को टाइपिंग मिस्टेक बताते हुए इसे घटाकर एक पैसा प्रति लीटर कर दिया है. […]
नयी दिल्ली : लगातार 16 दिन तक दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक पैसा प्रति लीटर की कटौती की गयी. सरकारी तेल कंपनियों ने पहले घोषित की गयी 60 पैसे तक की कटौती को टाइपिंग मिस्टेक बताते हुए इसे घटाकर एक पैसा प्रति लीटर कर दिया है.
तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल की कीमत में 60 पैसा प्रति लीटर और डीजल में 56 पैसा प्रति लीटर कटौती करने की घोषणा की थी. इससे दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश : 77.83 रुपये और 68.75 रुपये प्रति लीटर हो गयी थी. लेकिन इस घोषणा के कुछ घंटों के भीतर ही कंपनियों ने मिस्टेक सुधार करते हुए कहा कि दोनों की कीमत में मात्र एक पैसा प्रति लीटर ही कटौती की गयी है.
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियल ऑयल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘ (कीमत में) कटौती एक पैसा की गयी है लेकिन मिस्टेक की वजह से 25 मई की कीमतों को आज की कीमत के तौर पर जारी कर दिया गया था.’ अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.
ईंधन की कीमतों में यह कटौती सीधे 16 दिन बाद हुई है , क्योंकि 14 मई से इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही थीं. उससे पहले कर्नाटक चुनाव के चलते 19 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं थी जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं. पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 3.8 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. ईंधन की कीमत राज्यों के स्थानीय करों के हिसाब से बदलती हैं. सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में कीमतें सबसे कम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










