माइक्रोसाफ्ट ने पेश किया सर्फेस प्रो-3, लेगा लैपटाप की जगह

Updated:
विज्ञापन

ह्यूस्टन : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने तीसरी पीढ़ी का सर्फेस प्रो-3 उपकरण पेश किया जिसका दायरा पिछले माडल से बड़ा है लेकिन वजन में यह मैकबुक एयर से भी हल्का है और उम्मीद है कि यह लैपटाप की जगह ले लेगा. माइक्रोसाफ्ट से सर्फेस प्रो-2 को पेश करने के साल भर से […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने तीसरी पीढ़ी का सर्फेस प्रो-3 उपकरण पेश किया जिसका दायरा पिछले माडल से बड़ा है लेकिन वजन में यह मैकबुक एयर से भी हल्का है और उम्मीद है कि यह लैपटाप की जगह ले लेगा. माइक्रोसाफ्ट से सर्फेस प्रो-2 को पेश करने के साल भर से कम समय में ही 12 इंच का सर्फेस प्रो-3 पेश किया है जिसकी तारीफ टैबलेट के रुप में कारगर पीसी के तौर पर की गयी लेकिन यह उपकरण बाजार को आकर्षित नहीं कर सका.

कंपनी ने अपने सर्फेस मिनी को पेश करने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. माइक्रोसाफ्ट के कार्पोरेट उपाध्यक्ष पैनोस पैने ने कहा यह ऐसा टैबलेट है जो लैपटाप की जगह ले सकता है. माइक्रोसाफ्ट ने अपने नये डिजाइन में कारोबारी पेेशेवरों को ध्यान में रखा है.

कंपनी की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया सर्फेस प्रो-3 टैबलेट है और लैपटाप भी (मल्टीपल प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज विकल्प के साथ बेहतरीन डिजाइन में उपलब्ध है. यह 11 इंच के मैकबुक एयर से 30 प्रतिशत पतला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola