सीबीआई ने रोटोमैक और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ दायर किया चार्जशीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 9:15 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ बैंक के साथ कर्ज में धोखाधड़ी आदि के मामले में लखनऊ की विशेष सुनवाई अदालत में आरोप पत्र दायर किया है. यह आरोप पत्र बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 456.63 करोड़ रुपये के कथित ऋण घोटाले के संबंध […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ बैंक के साथ कर्ज में धोखाधड़ी आदि के मामले में लखनऊ की विशेष सुनवाई अदालत में आरोप पत्र दायर किया है. यह आरोप पत्र बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 456.63 करोड़ रुपये के कथित ऋण घोटाले के संबंध में दायर किया गया है. यह मामला कंपनी सात बैंकों के एक समूह के साथ किये गये कुल 3,690 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले का ही हिस्सा है. करीब तीन महीने की जांच के बाद लखनऊ की विशेष अदालत में यह आरोप पत्र दायर किया है.
इसे भी पढ़ें : रोटोमैक घोटाला : विक्रम कोठारी के ठिकानों पर 20 घंटों से चल रही छापेमारी अब भी जारी
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दिये गये 456.63 करोड़ के ऋण से जुड़े लेन-देन में ही दायर किया गया है. बकाया ऋण की राशि के बारे में जांच जारी है और इस मामले में अन्य आरोप पत्र भी दायर किये जा सकते हैं.
कानपुर की रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ सीबीआई ने आरोप पत्र में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विक्रम कोठारी, उसके बेटे और निदेशक राहुल कोठारी और बैंक ऑफ बड़ौदा के तब के सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय, वरिष्ठ प्रबंधक ओम प्रकाश कपूर और बैंक प्रबंधक शशि विश्वास को भी आरोपी बनाया है.
विक्रम और राहुल अभी न्यायिक हिरासत में हैं. एजेंसी ने उन्हें और अन्य को आपराधिक षड्यंत्र रचने, अन्य के साथ धोखाधड़ी करने और भ्रष्टाचार रोधी कानून की अन्य धाराओं के तहत आरोपी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










