IMF ने कहा - भारत के लिए बेरोजगारी बड़ी चुनौती, लेकिन सरकारी कदम सकारात्मक

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बेरोजगारी को भारत के लिए प्रमुख चुनौती करार देते हुए विश्वास जताया है कि देश में बीते कुछ वर्षों में किये जा रहे सुधारों का परिणाम नये रोजगारों के रूप में मिलेगा. मुद्राकोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने यहां संवाददाताओं से कहा, स्पष्ट रूप से भारत के लिए […]
वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बेरोजगारी को भारत के लिए प्रमुख चुनौती करार देते हुए विश्वास जताया है कि देश में बीते कुछ वर्षों में किये जा रहे सुधारों का परिणाम नये रोजगारों के रूप में मिलेगा.
मुद्राकोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने यहां संवाददाताओं से कहा, स्पष्ट रूप से भारत के लिए रोजगार चाहने वालों विशेषकर युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराना चुनौती है.
लेकिन भारत ने जो कदम उठाये हैं और जो सुधार किये हैं, उनसे रोजगार सृजित होंगे. उन्होंने कह कि हाल ही के समय में भारत तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है. राइस ने कहा कि इससे गरीबी घटी है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




