लैडिंग के समय फटा Indigo विमान का टायर, बाल-बाल बचे 77 यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 8:36 AM
हैदराबाद : मंदिर नगरी तिरूपति से कम से कम 77 लोगों को लेकर रवाना हुआ, इंडिगो का एक विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया, जब बुधवार शाम यहां हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान उसका एक टायर फट गया. एयरलाइन ने बताया कि एक नवजात सहित सभी 73 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया […]
हैदराबाद : मंदिर नगरी तिरूपति से कम से कम 77 लोगों को लेकर रवाना हुआ, इंडिगो का एक विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया, जब बुधवार शाम यहां हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान उसका एक टायर फट गया. एयरलाइन ने बताया कि एक नवजात सहित सभी 73 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के हवाईपट्टी पर उतरने के बाद कुछ उड़ानों को समीपवर्ती हवाईअड्डे की ओर मोड़ा गया जिसकी वजह से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों को परिचालन रोकना पड़ा. इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘इंडिगो उड़ान 6E7117 को तिरूपति से हैदराबाद जाना था. हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय उसका एक टायर फट गया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










