ePaper

ट्रेड वार की आशंका दूर होने से स्टाॅक मार्केट में दूसरे दिन तेजी बरकरार, सेंसेक्स 108 अंक उछला

Updated at : 27 Mar 2018 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड वार की आशंका दूर होने से स्टाॅक मार्केट में दूसरे दिन तेजी बरकरार, सेंसेक्स 108 अंक उछला

मुंबई : अमेरिका की आेर से छेड़े गये ट्रेड वार की आशंका दूर होने से बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. इसके साथ ही, सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 108 अंक और चढ़कर 33,174 अंक पर पहुंच गया्. ट्रेड वार की आशंका कम होने के बीच […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिका की आेर से छेड़े गये ट्रेड वार की आशंका दूर होने से बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. इसके साथ ही, सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 108 अंक और चढ़कर 33,174 अंक पर पहुंच गया्. ट्रेड वार की आशंका कम होने के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई. बैंक शेयर मंगलवार को भी लाभ में रहे. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज हुई.

इसे भी पढ़ेंः सेंसेक्स, निफ्टी नयी ऊंचाई पर, वाहन, धातु के शेयरों में तेजी

सरकार ने सोमवार को घोषणा की है वह अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में बाजार से 2.88 लाख करोड़ रुपये का कर्ज जुटायेगी. यह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के 3.72 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी कम है. इससे भी कारोबारी धारणा को बल मिला. मार्च के वायदा एवं विकल्प निपटान से पहले शॉर्ट कवरिंग से भी बाजार में तेजी आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 33,371.04 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में यह 107.98 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 33,174.39 अंक पर बंद हुआ.सोमवार के कारोबार में भी सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा था.

वहीं, मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 10,207.90 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचने के बाद मुनाफावसूली से नीचे आया. अंत में निफ्टी 53.50 अंक या 0.53 फीसदी के लाभ से 10,184.15 अंक पर बंद हुआ. धातु, पीएसयू, तेल एवं गैस, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा वर्ग के सूचकांक लाभ में रहे. लाभ दर्ज करने वाले शेयरों में एसबीआई, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, कोटक बैंक, हिंद यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयरप्रमुख रहे.

उधर, एशियाई बाजारों में भी मजबूती रही. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी ऊपर चल रहे थे. इस बीच, अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,017.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 741.19 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola