Smart City बनाने वाले टाउन प्लानरों को प्रशिक्षण देने की खातिर भारत-कनाडा ने शुरू की पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 4:48 PM
ओटावा : भारत और कनाडा ने स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए शहर नियोजकों (टाउन प्लानरों) को प्रशिक्षण देने की पहल की है. परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने यह बात कही. इससे भारत के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 20 शहरों का विकास तेजी से होने की संभावना है. नियोजकों को प्रशिक्षण क्षमता निर्माण […]
ओटावा : भारत और कनाडा ने स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए शहर नियोजकों (टाउन प्लानरों) को प्रशिक्षण देने की पहल की है. परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने यह बात कही. इससे भारत के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 20 शहरों का विकास तेजी से होने की संभावना है. नियोजकों को प्रशिक्षण क्षमता निर्माण और संचालन के मामले में दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः रांची की स्मार्ट सिटी ऐसी होगी, खूबियां जानकर आप रह जायेंगे दंग
प्रस्तावित पहल के तहत नगर निगमों की क्षमता तथा निवेश जरूरतों का गहन नियोजन तथा विश्लेषण किया जायेगा. तीन राज्यों के 64 शहरों में से 20 शहरों की पहचान की गयी है. ये शहर अमृत (अटल मिशन फाॅर रिज्यूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) के अंतर्गत आते हैं. इस पहल में क्षमता निर्माण, सुधार क्रियान्वयन, जल आपूर्ति, दूषित जल निकासी आदि शामिल है.
भारत में कार्यरत सोसाइटी फाॅर पार्टिसिपेटरी रिसर्च इन एशिया (पीआरआईए) तथा काॅर्लेटन यूनिवर्सिटी का कनाडा-इंडिया सेंटर फाॅर एक्सीलेंस (सीआईसीई) ने इन शहरों में ढांचागत सुविधा में सुधार के लिए पहल की है, ताकि निजी निवेश के लिए अवसर सृजित हो.
पीआरआईए के अध्यक्ष राजेश टंडन ने कहा कि इस संयुक्त पहल से कनाडा और भारत की विशेषज्ञता मिलकर चुनौतियों का समाधान करेंगे और क्षमता निर्माण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










