ऑडी ने भारत में 10वें साल में बेची 7,876 गाड़ियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2018 4:01 PM
नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की बीते साल 2017 में भारत में कुल बिक्री 2 प्रतिशत बढ़ कर 7,876 वाहन रही. 2016 में कंपनी ने 7,720 वाहन बेचे थे. कंपनी ने 2017 में भारत में परिचालन के दस वर्ष पूरे किये. ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने इस यात्रा […]
नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की बीते साल 2017 में भारत में कुल बिक्री 2 प्रतिशत बढ़ कर 7,876 वाहन रही.
2016 में कंपनी ने 7,720 वाहन बेचे थे. कंपनी ने 2017 में भारत में परिचालन के दस वर्ष पूरे किये.
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने इस यात्रा पर कहा, ऑडी ने 2017 में भारत में 10 साल पूरे किये और हमें खुशी है कि इस छोटी सी अवधि में ऑडी देश में उत्साही लोगों के लिए सबसे पसंदीदा लक्जरी कार ब्रांडों में से एक बन गया है.
उन्होंने कहा कि कंपनी इस महीने लोकप्रिय एसयूवी ऑडी क्यू 5 की नया संस्करण पेश करने को लेकर उत्सुक है. पिछले साल ऑडी ने ए3 सेडान, ए3 कैबरिलेट, एसयूवी क्यू3, सेडान ए5 और ऑडी एस5 समेत कुल 10 वाहन पेश किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










