ePaper

बंद नहीं हुर्इ रिजर्व बैंक बाॅन्ड योजना, घटायी गयी है ब्याज दर : वित्त मंत्रालय

Updated at : 02 Jan 2018 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
बंद नहीं हुर्इ रिजर्व बैंक बाॅन्ड योजना, घटायी गयी है ब्याज दर : वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई बॉन्ड योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि इस पर ब्याज दर घटाकर 7.75 फीसदी की गयी है. इससे पहले इन बॉन्ड को बंद किये जाने की अटकलें लगायी जा रही थीं. सोमवार को सरकार ने अधिसूचित किया था कि 8 फीसदी भारत सरकार (जीओओई) […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई बॉन्ड योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि इस पर ब्याज दर घटाकर 7.75 फीसदी की गयी है. इससे पहले इन बॉन्ड को बंद किये जाने की अटकलें लगायी जा रही थीं. सोमवार को सरकार ने अधिसूचित किया था कि 8 फीसदी भारत सरकार (जीओओई) बचत (कर योग्य) बॉन्ड, 2003 का मंगलवार यानी 2 जनवरी, 2018 से की सब्सक्रिप्शन समाप्त हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः सिक्के लेने से मना नहीं कर सकते बैंक

आर्थिक मामलों के सचिव एससी गर्ग ने ट्वीट में लिखा कि 8 प्रतिशत बचत बॉन्ड योजना बंद नहीं है, बल्कि इसे 7.75 फीसदी बचत बॉन्ड से बदला गया है अर्थात 8 फीसदी योजना की जगह 7.75 फीसदी बचत बाॅन्ड योजना लायी जा रही है. इसे आरबीआई बॉन्ड योजना के नाम से भी जाना जाता है.

यह कर योग्य बॉन्ड एनआरआई के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है. इसमें निवेश की उच्चतम सीमा नहीं है. 2003 में सरकार ने खुदरा निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 8 फीसदी ब्याज की पेशकश के साथ बॉन्ड जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola