ePaper

उपभोक्ता संरक्षण के लिए सरकार बना रही है नया कानून, भ्रामक विज्ञापनों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मोदी

Updated at : 26 Oct 2017 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ता संरक्षण के लिए सरकार बना रही है नया कानून, भ्रामक विज्ञापनों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. इसके लिए वह एक नया कानून बना रही है. पूर्व, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी देशों के लिए उपभोक्ता संरक्षण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मोदी ने गुरुवार को कहा, ‘आने वाले कानून के तहत, भ्रामक विज्ञापनों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. इसके लिए वह एक नया कानून बना रही है. पूर्व, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी देशों के लिए उपभोक्ता संरक्षण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मोदी ने गुरुवार को कहा, ‘आने वाले कानून के तहत, भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कड़े प्रावधान किये जा रहे हैं.’

हाल ही में देश में लागू की गयी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की व्यवस्था को उन्होंने देश को एक नयी कारोबारी संस्कृति में ढालने वाली व्यवस्था बताया. कहा, ‘इस नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था का सबसे ज्यादा लाभ उपभोक्ताओं को ही होगा.’ उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. इसका परिणाम कीमतों में कमी के तौर पर सामने आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola