एचडीएफसी बैंक ने बचत खाता ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2017 3:01 PM
नयी दिल्लीः निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत बैंक खाता पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती कर 3.5 फीसदी कर दिया है. यह कटौती 50 लाख रुपये तक की जमा राशि पर की गयी है. बैंक 50 लाख रुपये से अधिक जमा वाले खातों पर 4 फीसदी ब्याज देता रहेगा. […]
नयी दिल्लीः निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत बैंक खाता पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती कर 3.5 फीसदी कर दिया है. यह कटौती 50 लाख रुपये तक की जमा राशि पर की गयी है. बैंक 50 लाख रुपये से अधिक जमा वाले खातों पर 4 फीसदी ब्याज देता रहेगा.
इस खबर को भी पढ़ेंः बैंकों में बचत खाते पर कम दिया जा रहा है ब्याज, पेंशनभोगी मुश्किल में
एचडीएफसी बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बचत दर की समीक्षा के बाद जो ग्राहक अपने खातों में 50 लाख रुपये या उससे अधिक रखेंगे , उन्हें सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. जिन ग्राहकों के खाते में 50 लाख रुपये से कम होगा, उन्हें सालाना 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा. संशोधित दरें प्रवासी और गैर-प्रवासी दोनों ग्राहकों पर लागू होगी. नयी दर 19 अगस्त से प्रभाव में आयेगी.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसबीआई ने एक करोड़ रुपये और उससे कम जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा, एक्सिस बैंक तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आॅफ बड़ौदा ने भी बचत दर में 0.5-0.5 फीसदी की कटौती की है. यह कटौती 50 लाख रुपये तक की बचत जमा वाले खातों के लिए की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










