कोयला मामलों से जुड़े विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई के लंबित रहने के दौरान विशेष अदालत द्वारा पारित किसी भी आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई केवल शीर्ष न्यायालय करेगा. न्यायमूर्ति एमबी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वह न्यायालय द्वारा 25 […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई के लंबित रहने के दौरान विशेष अदालत द्वारा पारित किसी भी आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई केवल शीर्ष न्यायालय करेगा.
न्यायमूर्ति एमबी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वह न्यायालय द्वारा 25 जुलाई 2014 को पारित आदेश पर फिर से गौर नहीं करेगी, जिसमें कहा गया था कि कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई के लंबित रहने के दौरान विशेष अदालत के किसी भी अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई केवल न्यायालय करेगा.
पीठ ने कहा, हमें नहीं लगता कि न्यायालय के 25 जुलाई 2014 के आदेश पर फिर से विचार करना उचित होगा. न्यायालय ने यह आदेश उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया जिनमें यह मामला सामने रखा था कि कोयला मामलों की सुनवाई के लंबित रहने के दौरान विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई क्या दिल्ली उच्च न्यायालय कर सकता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




