Bindu ने किया खुलासा- ये पॉपुलर एक्ट्रेस अपने को-स्टार्स के साथ सबसे ज्यादा करती थीं फ्लर्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 May 2023 9:26 AM

विज्ञापन

दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु ने एक इंटरव्यू में कई बातें बताई. एक्ट्रेस से पूछा गया कि 70 के दशक के ऐसे कौन से एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा अपने को-स्टार्स के साथ फ्लर्ट करते. इसपर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम लिया.

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय वैम्प बिंदु (Bindu) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बिंदु फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आती थी. उनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसन्द आती थी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) और एक्टर-फिल्ममेकर राज कपूर (Raj Kapoor) के बारे में बड़ा खुलासा किया है.

बिंदु ने जीनत अमान को लेकर किया ये खुलासा

दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कई बातें बताई. एक्ट्रेस से पूछा गया कि 70 के दशक के ऐसे कौन से एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा अपने को-स्टार्स के साथ फ्लर्ट करते. इसपर बिंदु ने कहा, “कौन कर रहा था? ज़ीनत अमान.” इसके बाद एक्ट्रेस ने जीनत जी से माफी भी मांगी. साथ ही बताया कि सबसे स्टाइलिश तरीके से कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर थीं. “वह हमेशा हर चीज के प्रति सचेत रहती थी.

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लैविश पार्टी कौन देता था?

इस इंटरव्यू में बिंदु से पूछा गया कि, फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लैविश पार्टी कौन देता था. इसपर एक्ट्रेस ने राज कपूर का नाम लिया. उन्होंने कहा, कोई भी राज कपूर से तुलना नहीं कर सकता. वह अपनी पार्टियों के लिए मशहूर थे. उनकी जैसी पार्टी ना किसी ने दी है, ना कोई दे पाएगा, कितनी भी कोशिश कर ले, वो बात नहीं आएगी. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट ऑनस्क्रीन विलेन के रूप में प्रेम चोपड़ा, अमजद खान और रंजीत का नाम लिया. साथ ही बताया ये उनके बहुत अच्छे दोस्त है.

Also Read: यूट्यूबर Armaan Malik के बच्चों के लिए उर्फी जावेद ने भेजा स्पेशल तोहफा, जानें गिफ्ट में क्या था?
जीनत अमान की फिल्में

गौरतलब है कि जीनत अमान ने देव आनंद के साथ द एविल विदिन (1970) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने हलचल (1971), हरे रामा हरे कृष्णा (1971), यादों की बारात (1973), हम किसी से कम नहीं (1977), सत्यम शिवम सुंदरम (1978), डॉन (1978), कुर्बानी (1980), दोस्ताना (1980), लावारिस (1981), और हम से है ज़माना (1983) जैसी फिल्मों में भी काम किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola