यूट्यूबर Armaan Malik के बच्चों के लिए उर्फी जावेद ने भेजा स्पेशल तोहफा, जानें गिफ्ट में क्या था?

Updated:
विज्ञापन
यूट्यूबर Armaan Malik के बच्चों के लिए उर्फी जावेद ने भेजा स्पेशल तोहफा, जानें गिफ्ट में क्या था?

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक है. पायल जुड़वा बच्चों की मां बनी थी और कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था. लेटेस्ट ब्लॉग में पायल ने फैंस को बताया कि उनके घर उर्फी जावेद ने एक पार्सल भिजवाया था.

विज्ञापन

Uorfi Javed Gifts to Armaan Malik Kids: लोकप्रिय यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना नाम हैं. अरमान की दो पत्नियां हैं और दोनों कुछ समय पहले ही मां बनी है. अपने बच्चों के बारे में यूट्यूबर अक्सर अपडेट देते रहते हैं. अरमान के बच्चों के लिए उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने तोहफा भिजवाया है. चलिए आपको बताते हैं गिफ्ट में क्या है.

उर्फी ने भेजी अरमान के बच्चों के लिए गिफ्ट

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक है. पायल जुड़वा बच्चों की मां बनी थी और कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था. लेटेस्ट ब्लॉग में पायल ने फैंस को बताया कि उनके घर उर्फी जावेद ने एक पार्सल भिजवाया था. इस पार्सल में फूलों का गुलदस्ता, केक और चॉकलेट था. ये खास तोहफा उर्फी ने अरमान के पायल और कृतिका के लिए भेजा और इसपर लिखा था, ‘डियर कृतिका और पायल, आपके बच्चों के लिए ढेर सारी बधाई. भगवान उन्हें आशीर्वाद दें. आपकी सेहत और वेल्थ अच्छी रही.’ इस तोहफे के लिए पायल ने उर्फी को शुक्रिया कहा है.

अरमान मलिक ने की है दो शादियां

गौरतलब है कि अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और दोनों को एक बेटा चिरायु मलिक है. 6 साल के बाद अरमान 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी की. तब से ये चारों एकसाथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका को अक्सर एकसाथ कई मौकों पर देखा जाता है.

उर्फी जावेद इन शोज में आई है नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की सहित कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. वह बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद प्रसिद्ध हुईं. हाल ही में उर्फी जावेद रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में नजर आई थी. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola