यूट्यूबर अरमान मलिक की बेटी की अचानक बंद हुई सांस, पायल मलिक का रो-रोकर बुरा हाल, Armaan ने कही ये बात

अरमान मलिक के ब्लॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है. यूट्यूब पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. लेटेस्ट ब्लॉग में अरमान अपने बच्चों के बारे में बताते दिख रहे है.
Armaan Malik Daughter Tooba Video: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपने ब्लॉग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ समय पहले ही अरमान पिता बने हैं. उनकी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने बेटी को जन्म दिया है. तो दूसरी पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) ने बेटे को जन्म दिया है. लेटेस्ट ब्लॉग में अरमान ने बताया कि उनकी बेटी तूबा सांस नहीं ले पा रही थी.
अरमान मलिक के ब्लॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. यूट्यूब पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लेटेस्ट ब्लॉग में अरमान अपने बच्चों के बारे में बताते दिख रहे हैं. कृतिका बताती है कि जैद की तबीयत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में है. दूसरी तरफ अरमान बताते हैं कि उनसे जितना हो पा रहा है वो अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं. पायल बताती है कि तूबा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. हालांकि तूबा अब ठीक है.
अरमान मलिक कहते हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बच्चों को क्या हुआ है. किसी की नजर लगी है. जिसके बाद वो घर जाते है और पायल को समझाते है. अरमान कहते हैं, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. सबकुछ ठीक हो जाएगा. रोया मत कर. रोने से मनहूसियत फैलती है. वो कहते हैं, घर को नजर लग गई है. वैसे तो वो ये सब बात नहीं मानते. मैं सिर्फ हाइजीन को मानता हूं. बच्चे थोड़ा हाइजीन में रहते हैं और हम लोग इसका खास ध्यान रखते हैं.
Also Read: Sunny Deol: मिलिए सनी देओल की पत्नी पूजा देओल से, इस वजह से Gadar 2 एक्टर ने दुनिया से छिपाई थी अपनी शादी
बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और दोनों को एक बेटा चिरायु मलिक है. 6 साल के बाद अरमान 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी की. तब से ये चारों एकसाथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका को अक्सर एकसाथ कई मौकों पर देखा जाता है. 4 दिसंबर 2022 को अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










