Bholaa BO Prediction Day 1: पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी अजय देवगन की फिल्म 'भोला'! पहले दिन करेगी धुआंधार कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2023 5:56 PM
Bholaa Box Office Prediction day 1: भोला एक बड़ी ओपनिंग का गवाह बनेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मूवी पहले दिन तगड़ी कमाई करेगी. आज अजय देवगन-तब्बू की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ट्विटर पर यूजर्स मूवी को सुपरहिट बता रहे है.
Bholaa Box Office Prediction Day 1: एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला (Bholaa) लंबे इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में अजय देवगन एक हीरो की भूमिका में हैं, जो खलनायकों से कड़ी टक्कर लेता है. ट्रेलर दर्शकों को पहले ही प्रभावित कर चुका है और अब ट्विटर पर इसे यूजर्स मास्टरपीस और ब्लॉकबस्टर बता रहे है. पहले दिन मूवी तगड़ी कमाई कर सकती है.
भोला एक बड़ी ओपनिंग का गवाह बनेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मूवी पहले दिन 15 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है. भोला के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान को ये कड़ी टक्कर देगा. मूवी बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार नानी की फिल्म दशहरा से क्लैश करेगी. इसके अलावा थियेटर में इस समय तू झूठी मैं मक्कार, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और जॉन विक: चैप्टर 4 मूवीज चल रही है.
4000 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही भोला
अजय देवगन की फिल्म भोला 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डीएक्स में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये भारत में लगभगर 4000 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही. इसमें लीड़ हीरो के अलावा एक्टर ने फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है. मूवी में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे और विनीत कुमार अपना जादू चलाते दिखेंगे. बता दें कि यह फिल्म तमिल हिट ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसे लोकेश कनगरा ने लिखा और निर्देशित किया था.
Also Read: Bholaa Twitter Review: काजोल ने ‘भोला’ का एक शब्द में किया रिव्यू! जानिए पब्लिक को कैसी लगी ये मूवी
काजोल ने की भोला की तारीफ
भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय देवगन अपने परिवार के साथ शामिल हुए. काजोल ने मूवी देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने थिएटर से फिल्म के टाइटल का फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जरूर देखनी चाहिए. पूरा पैसा वसूल! अजय देवगन, मैं पूरे समय ताली बजाते और चियर करती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










