मन की बात @ 100 सम्मेलन में आमिर खान ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- आप इस संवाद की मदद से लोगों...VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Apr 2023 2:18 PM
आमिर खान ने मन की बात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है और इसे "संचार का महत्वपूर्ण माध्यम" कहा. अभिनेता आज नई दिल्ली में मन की बात @100 पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे थे.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. पिछली बार आमिर करीना कपूर खान संग लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दिए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब आमिर खान ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम नागरिकों से जुड़ते हैं.
आमिर खान ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन से इतर यह बात कही. प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे.
#WATCH | 'Mann Ki Baat' has had a huge impact on the people of India, says Aamir Khan at "Mann Ki Baat@100" National Conclave in Delhi. pic.twitter.com/Jx7yUn7uOM
— ANI (@ANI) April 26, 2023
आमिर खान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”यह संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है. जिसके जरिए देश के नेता आम लोगों के साथ बातचीत करते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं, सुझाव देते हैं.” उन्होंने कहा, इस तरह आप संचार के माध्यम से नेतृत्व करते हैं. आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं. आप उसमें क्या समर्थन चाहते हैं. (यह एक) संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो ‘मन की बात’ के जरिए स्थापित किया जाता है.
Also Read: Jab We Met में करीना कपूर की जगह भूमिका चावला को किया गया था साइन, इस कारण हुई रिप्लेस, सालों बाद तोड़ी चुप्पी
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, आमिर खान की आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि चाइना में मूवी को दर्शकों ने काफी देखा. लोकप्रिय अभिनेता को हाल ही में काजोल की ‘सलाम वेंकी’ में एक संक्षिप्त कैमियो भूमिका में देखा गया था. खबर यह भी है कि आमिर खान ‘अंदाज अपना अपना’ के अपने सह-कलाकार सलमान खान के साथ एक फिल्म बना सकते हैं. बताया जा रहा है कि निर्देशक आरएस प्रसन्ना फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि आमिर इसे प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि, आमिर इसमें काम करेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है. दूसरी ओर, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें केजीएफ फेम प्रशांत नील से ऑफर मिला है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










